[1199+] Motivational Shayari in Hindi – मोटिवेशनल शायरी हिंदी में (2026)

Life Motivational Shayari

Motivational Shayari In Hindi

तू तहलका मचाने के लिए पैदा हुआ है, क्यो गुमशुम गुमनाम बैठा है, उठ पहचान अपने आप को… तेरे अन्दर भी एक तूफान बैठा है ।
कई लोग मुझको गिराने मे लगे हैं, सरे आम चिराग बुझाने मे लगे हैं, उन से कह दो क़तरा नही मैं? समुंद्र हूँ, डूब गये वो ख़ुद जो डुबाने मे लगे हैं।।
फूलों की तरह मुस्कुराना ज़िंदगी में , मुस्कुरा के गम भुलाना ज़िंदगी में, जीत के खुश हुए तो क्या खुश हुए, हार कर भी मुस्कुराना ज़िंदगी में।
जिनके ऊपर जिम्मेदारी का बोझ होता है उनके पास रूठने और टूटने का वक्त नहीं होता है।
मंजिले बहुत है और अफ़साने भी बहुत है, जिंदगी की राह में इम्तिहान भी बहुत है, मत करो दुःख उसका जो कभी मिला नही दुनिया में खुश रहने के बहाने भी बहुत है।
जल को बर्फ़ में बदलने में वक्त लगता है, सूरज को निकलने में वक्त लगता है, किस्मत को तो हम बदल नही सकते, लेकिन अपने हौसलो से किस्मत बदलने में वक्त लगता है।
सपना एक देखोगे मुश्किलें हजार आएंगी लेकिन वो मंजर बड़ा खूबसूरत होगा जब कामयाबी शोर मचाएगी।
भलाई करते रहिये बहते पानी की तरह बुराई खुद ही किनारे लग जाएगी कचरे की तरह।
उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता दुनिया साथ दे या न दे पर माँ का प्यार कभी कम नहीं होता।
खुद में झांकने के लिए जिगर चाहिए जनाब दूसरों में बुराई बताने में तो हर शख्स माहिर है…
लाखों ठोकरों के बाद भी संभलता रहूँगा, गिरकर फिर से उठूगा और चलता रहूँगा.
नजर अंदाज करने वाले भी याद करेंगे जरा वक्त और हालात तो बदलने दो….
सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर चलना भी जरूरी है मंजिल पाने के लिए…
यकीन हो तो रास्ता कहीं से भी निकल सकता है हवा का ओट लेकर चिराग कहीं भी जल सकता है।
जिस्म ही तो बूढ़ा हुआ है साहब भूख तो जवान है पेट तो भरना है जब तक जान में जान है.
निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए यह एक सोच ही काफी है, कि हमारे जीवन का अच्छा समय आना तो अभी बाकी है.
पैसा वही है जो पास में है ताकत वही है जो हाथ में है और अपने वही हैं जो साथ में है..
जीवन मिलना भाग्य की बात है मृत्यु होना समय की बात है पर मृत्यु के बाद भी लोगो के दिलो में जीवित रहना ये कर्मो की बात है।
न किसी से कोई ईर्ष्या न किसी से कोई होड़, मेरी अपनी मंजिलें मेरी अपनी दौड़..!!
मिट जाऊ तेरी धमक से मै वो साज नही और, छोड़ दूँ मैदान बेटा मै वो बाज नहीं..!!
खुद गिरा खुद संभल के खड़ा हुआ हूँ मजबूरियाँ थी इसलिए थोड़ा जल्दी बड़ा हुआ हूँ।
अकेले चलना पड़ता है सपनों की राहों पर यूं ही नहीं मिल जाती मंजिल चौराहे पर..
बेहतर से बेहतर कि तलाश करो, मिल जाये नदी तो समंदर कि तलाश करो, टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से, टूट जाये पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो..!
जिन्हें अपनी कमी नज़र आती है, उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
बुरा वक्त नही बुरे हालात होते हैं, दिल साफ रखो तो खुदा भी पास होता है…!
वही है जिन्दा, जिसकी आस जिन्दा है, वही है जिन्दा, जिसकी प्यास जिन्दा है, श्वास लेने का नाम ही जिंदगी नहीं, जिन्दा वही है, जिसका विश्वास जिन्दा है!!
जो तेरे पड़े हैं पीछे तेरे सदा, पीछे चलते हैं चलते रह जाएँगे, तू बस मंजिल को हासिल कर, जो जलते हैं जलते रह जाएँगे।
कद्र होती है इंसान की जरूरत पड़ने पर ही क्योंकि बिना जरूरत के तो लोग मोमबत्ती भी नहीं जलाया करते..
हिम्मत मत खोना अभी बहुत आगे जाना है जिन्होंने कहा था तेरे बस का नहीं उन्हें भी करके दिखाना है।

Hindi Motivational Shayari

Motivational Shayari Hindi

मंज़िल तो मिल ही जाएगी भटक कर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं।
ये जिंदगी है जनाब कई रंग दिखाएगी रुलाएगी कभी हसाएगी जो ख़ामोशी से सह गया वो निखर जाएगा जो भावनाओ में बह गया वो बिखर जायेगा।
काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाये, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाये, यहाँ ज़िन्दगी तो हर कोई काट लेता है, ज़िन्दगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाये।
थोड़ा डूबूँगा मगर में फिर तैर आऊंगा ऐ जिंदगी तू देख में फिर जीत जाऊं गा।
कड़ी से कड़ी जुड़ती है तो जंजीर बन जाती है.! शिद्दत से मेहनत करो तो तकदीर बन जाती है..!!
निकलो जब भी सफर पर तो अपनी गाड़ी में संघर्ष, सब्र, धैर्य और हौसलों के पहिए जरूर लगा लेना।
यूँ ज़मीन पर बैठकर क्यों आसमान देखता है पंखो को खोल ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है
आपके पास जितना समय अभी है उससे अधिक समय कभी नहीं होगा..
जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है, थोड़ा रुलाती है थोड़ा हसाती है, खुद से ज्यादा किसी पे भरोसा मत करना, क्योंकि अँधेरे में तो परछाईं भी साथ छोड़ जाती है।
ठुकरा दिया जिन्होंने मुझे मेरा वक्त देख कर कसम खाता हूँ ऐसा वक्त लाऊंगा की मिलना पड़ेगा मुझसे वक्त लेकर।
मंज़िल भी ज़िद्दी है रास्ते भी ज़िद्दी है, देखते है कल क्या होगा हौसला भी तो जिद्दी हैं
हर रोज गिरकर मुकम्मल खड़े हैं, ऐ जिंदगी जरा गौर से देख,, मेरे हौसलें तुझसे भी बड़े हैं।
परिंदों को मंज़िल मिलेगी यक़ीनन ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं अक्सर वो लोग खामोश रहते हैं ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं।
कैसा डर है जो दिन निकल गया अभी तो पूरी रात बाकी है, यूँ ही नहीं हिम्मत हार सकता मैं अभी तो कामयाबी से मुलाकात बाकी है।
किसी के भरोसे मत बैठो पर्वत तूफानों को भी रोक लेता है अपनी मेहनत पर भरोसा रख परवाना मेहनत का फल जरूर देता है !
साधनों की कमी के कारण होना मत तुम उदास भरोसा रखो मेहनत पर सफल होगा तुम्हारा हर प्रयास !
अपनी ज़िन्दगी को सिर्फ आप स्वयं बदल सकते हो, ये कार्य आपके लिए कोई और नहीं कर सकता
मेहनत करना कभी मत छोड़ना क्योंकि अगर हार गए तो सीख मिलेगी और जीत गए तो अनुभव !
जो परिस्थितियों को सहना सीख जाते हैं वो बहाना बनाना और कहना छोड़ देते हैं..!!
दुनिया का तो पता नहीं मेरा सिर्फ यही कायदा है आज मेहनत कर लो कल फिर फायदा ही फायदा है..!!
दुनिया क्या कहेगी क्या सोचेगी इस मामले को छोड़ दो कामयाबी पानी है तो खुद को निरंतर मेहनत से जोड़ लो..!!
मेहनत कर मंजिल भी मिलेगी मुकाम भी मिलेगा और सफलता से तेरा चेहरा भी खिलेगा !
सफलता का मुख्य आधार ! सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास है !!
मेहनत से अपनी किस्मत को जांच लेंगे जिद्दी बाप की औलाद हूं साहब मं जिल को पाकर ही सांस लेंगे..!!
यक़ीन हो तो कोई रास्ता निकलता है हवा की ओट भी ले कर चराग़ जलता है
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो
जिसमे उबाल हो ऐसा खून चाहिये, जीत के खातिर ऐसा जुनून चाहिए, ये आसमान भी आएगा जमीन पर, बस इरादों में ऐसी गूंज होनी चाहिये !
होके मायूस ना आँगन से उखाड़ो ये पौधे, धूप बरसी है यहाँ तो बारिश भी यही पे होगी !
वाक़िफ़ कहाँ ज़माना हमारी उड़ान से वो और थे जो हार गए आसमान से
Love ShayariSad Shayari
Hindi ShayariAlone Shayari