[1194+] Breakup Shayari in Hindi – Sad, Love & Heart Touching ब्रेकअप शायरी (2026)
Breakup Shayari Hindi
हद से ज्यादा बढ़ चुका है तेरा नजर अंदाज करना ऐसा भी ना करो कि हम भूलने पर मजबूर हो जाए
तेरे जाने के बाद खुद से भी रिश्ता टूट गया, अब हर बात में खालीपन महसूस होता है। तू साथ था तो सब कुछ था।
एक पल था जो मेरी उदासी की वजह पूछा करता था और न जाने क्यों उसे अब मेरे रोने से भी फर्क नहीं पड़ता
जब तू था, तो मैं पूरा था, अब अधूरे से एहसास में जी रहा हूँ। तू चला गया, पर यादें आज भी ज़िंदा हैं।
झूठी मोहब्बत वफ़ा के वादे. साथ निभाने की कसमे, कितना कुछ करते है लोग, सिर्फ वक्त गुजारने के लिए.
वह मिले हमको कहानी बनकर, दिल में रहे प्यार की निशानी बनकर, हम जिन्हे बसा लेते है आँखों के अंदर, वह बाहर निकल जाते है पानी बनकर.
जल्दी टूटने वाले नही थे हम, बस कोई अपना बना कर तोड़ गया!!
छोड़ गए हमको वो अकेले ही राहों में चल दिए रहने वो औरों की पनाहों में शायद मेरी चाहत उन्हें रास नहीं आई तभी तो सिमट गए वो गैर की बाहों में।
जो भुला दिया है मुझे तो, तू अब मेरा जिक्र न कर, मेरी खैरियत की तू अब फिक्र न कर, छोड़ दे मुझे तन्हा मेरे हाल पर तू, दर्द देकर मेरा हमदर्द बनने की कोशिश न कर।।
प्यार किया तो बदनाम हो गए, चर्चे हमारे सर ए आम हो गए, ज़ालिम ने दिल भी उसी वक़्त तोडा, जब हम उसके प्यार के गुलाम हो गए।
भीड मे थी, ना रो सकी होगी, मगर यकीन है सुबह तक ना सो सकी होगी, वो शख्स जिसे समझने मे मुझे उम्र लगी, बिछड के मुझसे किसी की ना हो सकी होगी.
इस कदर हम यार को मनाने निकले उसकी चाहत के हम दीवाने निकले जब भी उसे दिल का हाल बताना चाहा उसके होंठों से वक्त न होने के बहाने निकले।
दिल तोड़ कर हमारा तुमको राहत भी न मिलेगी, हमारे जैसी तुमको कहीं चाहत भी न मिलेगी, यूँ इतनी बेरुखी न दिखलाइये हमें, हम अगर रूठे तो हमारी आहट भी न मिलेगी।
तेरा हाथ पकड़ कर तुझे रोक लेते अगर तुम पर थोड़ा सा जोर होता मेरा, ना रोते हम यूं तेरे लिए, अगर हमारी जिंदगी में कोई और होता।
तुम खफा हो गए तो कोई ख़ुशी न रहेगी तुम्हारे बिना चिरागों में रोशनी न रहेगी क्या कहे क्या गुजरेगी इस दिल पर जिंदा तो रहेंगे पर ज़िन्दगी न रहेगी।
उनको मालूम है कि उनके बिना हम टूट जाते हैं, फिर क्यूँ वो आज़माते है ं हमको बिछड़-बिछड़ कर।
मेरे दिल को अब किसी से गिला नही, मन से जिसे चाहा वो मिला नही, बदनसीबी कहू या वक्त की बेवफाई, अँधेरे में एक दीपक मिला वो भी जला नही.
इस दिल में आग सी लग गई जब वो खफा हुए, फर्क तो तब पड़ा जब वो जुदा हुए, हमे वो वफ़ा करके तो कुछ दे न सके, लेकिन दे गये वो बहुत कुछ जब वो वेबफा हुए।
हमने वक़्त से बहुत वफ़ा की, लेकिन वक़्त हमसे बेवफाई कर गया, कुछ तो हमारा नसीब बुरा था, कुछ उनका हमसे जी भर गया।
रह ना पाओगे भुलाकर देख लो, यकीन ना आए तो आजमाकर देख लो, हर जगह महसूस होगी मेरी कमी, अपनी मेहफिल को कितना भी सजाकर देख लो.
कोई अच्छा लगे तो उनसे प्यार मत करना, उनके लिए अपनी नींदे बेकरार मत करना, दो दिन तो आएंगे खुशी से मिलने, तीसरे दिन कहेंगे इंतजार मत करना.
तू नहीं तो ज़िंदगी में और क्या रह जायेगा, दूर तक तन्हाइयों का सिलसिला रह जायेगा, आँखें ताजा मंजरों में खो तो जायेंगी मगर, दिल पुराने मौसमों को ढूंढ़ ता रह जायेगा!!
मोहब्बत ने आज हमको रुला दिया, जिस पर मरते रहे उसी ने भुला दिया, हम तो उनकी याद में आंसू पीते गए, एक दिन उसने आंसुओं में भी जहर मिला दिया।
पल-पल उसका साथ निभाते हम एक इशारे पर दुनिया छोड़ जाते हम समन्दर के बीच में फरेब किया उसने कहते तो किनारे पर ही डूब जाते हम।
Sad Breakup Shayari
लाख कोशिशें की हमने तुम्हें रोकने की.. मगर हमारे प्यार की जंजीरे कमजोर थी।
इन आँखों में कभी हमारे आंसू आये न होते, अगर वो पीछे मुड़ कर मुस्कुराये न होते, उनके जाने के बाद यही गम रहेगा, के काश वो हमारी जिंदगी में आये न होते ।
ना वो सपना देखो जो टूट जाये, ना वो हाथ थामो जो छूट जाये, मत आने दो किसी को इतना करीब की, उसके दूर जाने से इंसान खुद से रूठ जाये.
कभी गम तो कभी वेबफाई मार गई, कभी उनकी याद आई तो जुदाई मार गई, जिसको हमने बेइन्तहा मोहब्बत की, आखिर में हमे उसी की बेवफ़ाई मार गई।
सारी-सारी रात ना सोये हम, रातों को उठ उठ के खूब रोये हम, बस इक बार मेरा कसूर बता दे, इतना प्यार करके भी क्यूँ ना तेरे हुए हम।
इंतजार की घड़ियाँ अब ख़त्म हो गई है, अकेले रहने की आदत हमे हो गई है, न करेंगे कभी हम शिकायत तुझसे, क्योंकि तन्हाइयों से अब हमे मोहोब्बत हो गई है।
किसी ने हमे रुलाया तो क्या बुरा किया, दिल को दुखाया तो क्या बु रा किया, हम तो पहले से ही तनहा थे, किसी ने एहसास दिलाया तो क्या बुरा किया।
कितना दर्द है इस दिल में लेकिन हमे एहसास नही है, कोई था बहुत खास पर वो पास नही है, हमे उनके इश्क ने बर्बाद कर दिया, और वो कहते है की ये कोई प्यार नही है।
बिखरे हुए रिश्ते की कीमत ही क्या, जब तोड़नेवाला ही न जानता हो, बेवफा से प्यार की उम्मीद ही क्या, जब वो निभाना ही न जानता हो।
दिल को न जाने क्यों तोड़ा उसने, बिच राह में ही साथ छोड़ा उसने, जब ऐसे ही जाना था उनको, तो फिर ये रिश्ता क्यों जोड़ा उसने।
छोड़ दिया सबको बिना वजह परेशान करना, जब कोई अपना समझता ही नहीं तो, उसे अपनी याद दिलाकर क्या करना।
आज तेरी याद हम सीने से लगा के रोये, तन्हाई मे तुझे पास बुला के हम रोये, कई बार पुकारा इस दिल ने तुम्हे, और हर बार तुम्हे ना पाकर हम रोये।
नसीब मेरा मुझसे खफा हो जाता है, अपना जिसको भी मानो बेवफा हो जाता है, क्यों न हो शिकायत मेरी नजरों को रात से, ख्वाब पूरे नही होते और सवेरा हो जाता है।।
खुशनसीब हैं😇 वो लोग जो डर गये, हम ने इश्क किया, और दर्द से भर गये.!! 💔
हम तो तेरे दिल की महफिल सजाने आये थे, तेरी कसम तुम्हे अपना बनाने आये थे, किस बात की सजा दी तूने हमको, बेवफा हम तो तेरे दर्द को अपनाने आये थे.
अगर इतनी ही नफरत है हमसे तो, दिल से कुछ ऐसी दुआ करो, की आज ही तुम्हारी दुआ भी पूरी हो जाये, और हमारी ज़िन्दगी भी !
रास्ते खुद ही तबाही के निकाले हमने, कर दिया दिल किसी पत्थर के हवाले हमने, हमें मालूम है क्या चीज़ है मोहब्बत यारो, घर अपना जला कर किये हैं उजाले हमने।
किसी से कोई शिकायत नही है, हम खुद मानते हैं हम किसी के लायक नही हैं।
पत्थरों से प्यार किया क्योंकि नादान थे हम, गलती हुई क्योंकि इंसान थे हम, आज जिन्हें हमसे नजरे मिलाने में तकलीफ होती है, कल उसी इंसान की जान थे हम.
गुजारिश हमारी वह मान न सके, मज़बूरी हमारी वह जान न सके, कहते हैं मरने के बाद भी याद रखेंगे, पर जीते जी वो हमें पहचान न सके।
दिल का दर्द एक राज बनके रह गया, मेरा भरोसा मजाक बनके रह गया, दिलों के सौदागर से दिल्लगी कर बैठे, शायद इसलिए मेरा प्यार मजाक बन के रह गया।
सांस थम जाती है पर जान नही जाती, दर्द होता है पर आवाज नहीं आती, अजीब लोग हैं इस जमाने में ए दोस्त, कोई भूल नही पाता और किसी को याद नही आती।
गजब का प्यार था उसकी उदास आँखों में, महसूस तक ना होने दिया की, वो बिछड़ने वाला है।
काँच का तोहफा ना देना कभी, रूठकर लोग तोड दिया करते है, जो बहुत अच्छे हो उनसे प्यार मत करना, अक्सर अच्छे लोग ही दिल तोड दिया करते है।
जिसकी मोहब्बत में मरने को भी राजी थे हम, आज उसकी बेवफाई ने हमे ं जीना सीखा दिया.
जिसकी गलतियों को भुला कर मैने हर बार रिश्ता निभाया है, उसी ने मुझे हर बार, फालतू होने का एहसास दिलाया है।
किसी को कितना भी अपना क्यों न मान लो, एक दिन लोग बुरा साबित कर ही देते हैं।
नादान है दिल मेरा कैसे समझाऊं की तु जिसे खोना नहीं चाहता… वो ते रा होना💔 नहीं चाहता।
जिन फूलों को संवारा था हमने अपनी मोहब्बत से हुए खुशबू के काबिल तो बस गैरों के लिए महके।
मोहब्बत से रिहा होना ज़रूरी हो गया है मेरा तुझसे जुदा होना ज़रूरी हो गया है वफ़ा के तजुर्बे करते हुए तो उम्र गुजरी ज़रा सा बेवफा होना ज़रूरी हो गया है।
जिसे अपनी हर सांस में बसाया, उसी ने हमें गैरों में गिनवाया।
हमने तो वक़्त को भी रोका था तुम्हारे लिए, पर तुमने तो सारा वजूद ही छोड़ दिया किसी और के लिए।
अब किसी से मोहब्बत नहीं करनी, क्योंकि जो सच्ची थी, वो भी अधूरी रह गई।
छूट गया साथ तो क्या, बातें तो बाकी हैं, दिल में अब भी तेरी यादें तो बाकी हैं।